Header Banner

हैंडीक्राफ्ट शो रूम से दस लाख की चोरी

BY — November 16, 2011
शो रूम के बाहर लगी भीड़.
udaipur. मंगलवार रात शहर जब शकीरा की आवाज़ सुनने में मशगूल था वहीं कतिपय चोर भीतरी इलाके में लोगों को बिना डिस्टर्ब किये चुपचाप अपना काम करने में मशगूल रहे. चोरों ने हैंडीक्राफ्ट शो रूम में शटर ऊँचाकर करीब २० किलो चांदी के हैंडीक्राफ्ट आइटम चुरा लिए. चोरी आइटम की कीमत करीब १० लाख रुपये बताई गयी है. जानकारी के अनुसार भट्टियानी चोहट्टा स्थित सिल्वर मून नामक हैंडीक्राफ्ट शो रूम के मालिक रत को ताले लगाकर घर चले गए. सुबह लोगों से उन्हें सूचना मिली कि शो रूम का शटर खुला है. जानकारी मिलने पर जब वे पहुंचे तो शटर ऊँचा था. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर एएसपी तेजराज सिंह डिप्टी अनंत कुमार आदि पहुंचे. बताया गया कि शो रूम के सामने मकान के लोगों ने सुबह ४ बजे कुछ लोगों को बाइक और कारों से भागते देखा. शो रूम मालिक के अनुसार चांदी के दो हाथी, घोड़े, राजसी तरीके से बने हार, आभूषण और हैंडीक्राफ्ट के सामान चोरी गए हैं.
udaipur news
udaipurnews
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply