Header Banner

कार का कांच तोड़कर एक लाख पार

BY — November 17, 2011
हाथीपोल थाने में खड़ी कार, जिसका कांच तोड़कर चोरी की गई. udaipur news

udaipur. हाथीपोल थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर असामाजिक तत्व एक व्यवसायी की कर का कांच तोड़कर एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार सरदारपुरा निवासी सुनील कोठिया लोक कला मंडल के सामने स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकलवाकर कार के आगे की सीट पर रख कर रवाना हुए ही थे कि कार में जोरदार आवाज आई. उन्हें लगा कि उनकी कार किसी अन्य वाहन से टच हुई है. उन्होंने रोक कर देखा तो एक व्यक्ति अपना पंक साफ़ कर रहा था. उन्होंने कार के कांच चढ़ाकर कार लॉक कर उसके पास गए. उसने महज छोटी दुर्घटना बता कर कुछ देर बात की. कोठिया वापस कार के पास आये तो उन्हें कार का साइड कांच टूटा हुआ मिला और कार में रखा एक लाख रुपये से भरा बैग भी गायब मिला. यह देखते ही कोठिया के होश उड़ गए. वहां से एक बाइक सवार भागता भी दिखा. एक व्यक्ति ने उक्त बाइक सवार का पीछा किया. बाद में आकर उक्त व्यक्ति ने बताया कि बाइक सवार रानी रोड की और फरार हो गए. नाकाबंदी के बावजूद कुछ पता नहीं चला.
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply