विशाल मेगा मार्ट के नहीं खुलने दिए ताले

BY — November 19, 2011

कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विशाल मेगा मार्ट के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी.

udaipur.शहर के पारस तिराहा स्थित विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों ने मॉल प्रबंधन की कथित मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया और मॉल के ताले भी नहीं खुलने दिए. बताया गया कि यहाँ दो वर्षों से करीब 25 कर्मचारी काम कर रहे हैं. प्रबंधन की और से इनका पीएफ भी काटा जा रहा था. आरोप है कि प्रबंधन ने उनका पीएफ जमा नहीं कराया. बिना पूर्व सूचना के कर्मचारियों को निकाल  दिया जाता है. इसी प्रकार कर्मचारियों के साथ प्रबंधन द्वारा अपशब्दों का भी उपयोग किया जाता है. काफी समय से मनमानी से तंग आकर कर्मचारियों ने शनिवार को बाहर ही धरना दिया और नारेबाजी की.
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *