महंगाई से आमजन त्रस्त

BY — November 25, 2011

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष उदयपुर में

बैठक में मंचासीन अतिथि।
प्रदेश प्रतिनिधि का सम्‍मान करती पदाधिकारी।

udaipur. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्य क्ष सरोज कुमारी ने कृषि मंत्री शरद पंवार के मुंह पर युवक के तमाचा मारने को लोकतंत्र के मुंह पर तमाचा करार दिया। उन्होंजने कहा कि अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती रही और आमजन इसी तरह परेशान होता रहा तो वह कानून हाथ में लेने से भी पीछे नहीं हटेगा। वे शुक्रवार को यहां उदयपुर प्रवास के दौरान शिवाजी नगर स्थित मीरा सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। वे यहां महिला मोर्चा के चल रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित संभागीय बैठक में भाग लेने आई थीं।

उन्होंने कहा कि हर घर का बजट गड़बड़ा गया है। महिलाएं अपने ऊपर होने वाले खर्च में कटौती कर घर चला रही हैं। उन्होंने घटते लिंगानुपात को भी चिंताजनक बताते हुए कहा कि भ्रूण हत्याह करना पाप है। चाहे कोई भी नेता हो या जनप्रतिनिधि, उसका शिक्षित होना जरूरी है। महिला जनप्रतिनिधि आज भी अशिक्षा के अभाव में केवल हस्ताक्षर कर इतिश्री कर लेती हैं। समय आ गया है जब पढ़ी लिखी बहनें भी आगे आ रही हैं।

बैठक में मौजूद महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. only women have the heart and soul to do best things for poor children and people….i say this because my country is ruled by a women who bit by bit she is erredicating poverty and all children can go to school…..struggle …struggle….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *