Header Banner

खुराना यूआईटी अध्यक्ष

BY — December 7, 2011

उदयपुर. राज्य सरकार ने बुधवार रात नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रूप कुमार खुराना की नियुक्ति की घोषणा की. जहाँ उनकी नियुक्ति से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थकों की बल्ले-बल्ले हो गयी वहीं प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के समर्थकों में निराशा छा गयी. रूप कुमार खुराना को गहलोत का कट्टर समर्थक माना जाता है. इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए लालसिंह झाला, सुरेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया के नामों का कयास लगाया जा रहा था लेकिन खुराना के अध्यक्ष की घोषणा होते ही इनके समर्थकों में निराशा छा गयी. खुराना इससे पूर्व में भी एक बार यू आई टी के चेयरमेन रह चुके हैं. वे नगर पालिका उदयपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. खुराना ने फोन पर बताया कि अध्यक्ष बनने के बाद उनकी प्राथमिकता उदयपुर के विकास की रहेगी.
udaipur hindi news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply