Header Banner

मंगरूडिय़ा स्मृति ओपन शतरंज 26 दिसम्बर से

BY — December 10, 2011

udaipur. ऑल राजपूताना शतरंज संघ के तहत तृतीय शंकरलाल मंगरूडिय़ा स्मृति ओपन शतंरज प्रतियोगिता 26 दिसम्बर से श्रमजीवी महाविद्यालय में होगी। आयोजन सचिव योगेश हिंगड ने बताया कि 26 से 28 दिसम्बर तक होने वाली शतरंज प्रतियोगिता में अण्डर—7, 9, 11, 13, 15 बालक—बालिकाएं व ओपन (15 वर्ष से अधिक उम्र) वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पर रहे बालक—बालिकाओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण—पत्र व शेष सभी खिलाडि़यों को प्रमाण—पत्र व स्मृति चिन्ह दिये जाएंगे। निर्णायक रिषी सालवी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी प्रविष्टि 26 दिसम्बर सुबह 11 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर जन्म प्रमाण—पत्र व चेस सेट सहित दे सकते है।
आयोजक अनिल मंगरूडिया ने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य काफी समय से शहर में बाल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होने के कारण से किया जा रहा है जिसमें शहर के सभी बाल शतरंज खिलाड़ी व अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाड़ी व राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply