Header Banner

संगीतमय कार्यक्रम स्वरांजलि 11 को

BY — December 10, 2011

कर्णप्रिय पुराने गानों को सुनने का मौका मिलेगा

udaipur. संगीत के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले म्यूजिक लवर्स क्लब द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय कार्यक्रम स्वरांजलि-2011 रविवार 11 दिसंबर को शाम 6.30 बजे से मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम मं  होगा। क्लब अध्यक्ष डॅा.विनय जोशी ने बताया कि इस रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम में डीजे साउण्ड पर क्लब सदस्यों द्वारा संगीतमय प्रस्तुतियां दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह वह मंच जिसने अनेक सदस्यों की आवाज को एक नई पहचान दी।
सचिव आर. के. सुखवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बॉलीवुड के ओल्ड इज गोल्ड पर आधारित किशोर कुमार, हेमन्त कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर द्वारा गाये गये पुराने नगमे सदस्य गुनगुनाएंगे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply