हैरतअंगेज स्टंट्स से शहरवासी रोमांचित

BY — December 13, 2011

उदयपुर। जयपुर के जांबाज युवाओं ने मोटरसाइकिल पर अपने हैरतअंगेज स्टंट्स से शहरवासियों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। ‘‘स्टंटमेनिया’’ में जलवा बिखेर चुके सौरभ एंड ग्रुप ने मंगलवार को पेसिफिक हिल्सि परिसर में रोमांचकारी मोटरसाइकिल करतबों से छात्र-छात्राओं को हैरत में डाल दिया। सौरभ जैन के नेतृत्व में रिहेन भारद्वाज, दिग्विजयसिंह नाथावत, अजमत खान, शाहिद पठान तथा पुष्पेन्द्रसिंह शेखावत ने विभिन्न मोटरसाइकिलों पर स्टोपीज, सर्कल विली, डोनट्स तथा बर्न आउट आदि स्टंट दिखाए। पेसिफिक के सचिव राहुल अग्रवाल ने स्टंटमेनों के पीछे बैठकर बाईक सवारी का लुत्फ उठाया। इससे पूर्व आयोजित क्विज के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बुधवार को ये सभी जांबाज स्टंटमेन पैसिफिक डेंटल कॉलेज तथा गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में प्रदर्शन करेंगे।

udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *