परंपरा और आधुनिकता के वाहक अरविंदसिंह मेवाड़

BY — December 13, 2011
सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में अश्व पूजन करते अरविंद सिंह मेवाड़
शंभूनिवास पैलेस में अफगानिस्तान के रक्षामंत्री जनरल अब्दुल रहीम वारदाक के साथ अरविन्द सिंह!

आठवीं सदी में बप्पा रावल ने गुरू महर्षि हरित राशि के आशीर्वाद से जिस मेवाड़ राजवंश और मेवाड़ राज्य शासन की नींव डाली उसी गौरवशाली वंश की परंपरा में 13 दिसंबर 1944 ईस्वी को अरविंदसिंह मेवाड़ का जन्म हुआ। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंदसिंह कला पारखी हैं। इसका उदाहरण है हाल ही 2012 के भारतीय होटल निवेश फोरम (एचआईएफआई) द्वारा उन्हें हॉल ऑफ फेम सम्मान के लिए चुना जाना। मुंबई स्थित रेनेसां कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 जनवरी 2012 को होने वाली एचआईएफआई की कान्फ्रेंस में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। विश्व प्रसिद्ध मैग्जीन हेलो ने भी उन्हें  रॉयल ऑफ द ईयर घोषित किया है। मैग्जीन ने हेलो! हाल ऑफ द फेम अवार्ड 2011 के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल देश की 18 शख्सियतों को अलग-अलग सम्मानों से नवाजा है। इनमें राजस्थान से दो हस्तियां हैं। ये सम्मान गत दिवस मुंबई की पांच सितारा होटल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किए गए। अरविंद सिंह मेवाड़ को यह सम्मान सिमी अग्रवाल ने नवाजा। मेवाड़ के हैरिटेज संरक्षण, ईको कंजर्वेशन, शिक्षा, लोकोपकार आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान का इस मौके पर जिक्र किया गया। समारोह में आशा भोंसले, शाहरूख खान, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, करिश्मा कपूर, मुकेश अंबानी को भी सम्मान नवाजे गए। इस मौके पर जया बच्चन, काजोल, जेक्लीन फर्नांडीस, समीरा रेड्डी जैसी हस्तियां भी मौजूद रहीं। संगीत विरासत संरक्षण एवं शिक्षा को लेकर देश में ही नहीं विदेश तक में अपनी पहुंच रखने में कामयाब 67 वर्षीय मेवाड़ उदयपुर शहर को ना केवल पर्यटन बल्कि प्राकृतिक रूप से सुदृढ़ करने में प्रयासरत है। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह ने उदयपुर और मेवाड़ का नाम दुनिया में फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विश्व, देश, राज्य व अंचल स्तर पर समाज सेवा, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के संबंध में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन उदयपुर ने सम्मानित किए जाने वाले विभिूतियों को दी जाने वाली नकद राशि इस वर्ष से बढ़ाई है। 26 फरवरी 2012 को होने वाले 31वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह में अरविन्द सिंह मेवाड़ विभूतियों को सम्मानित करेंगे। हर वर्ष की तरह 5 अक्टूबर को सिटी पैलेस में नक्कारे साथ शहनाई गूंजी और बैंड बाजों पर रजवाड़ी गीत के साथ शाही बग्घी में सवार अरविंद सिंह माणक चौक पहुंचे और परंपरानुसार अश्व पूजन किया।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *