Header Banner

निजी चिकित्सालयों की सेवाएं लेंगे : कलक्टर

BY — December 22, 2011

जिला कलक्टर ने बैठक लेकर दिये महत्वपूर्ण निर्देश

महाराणा भूपाल चिकित्सालय में खाली पड़ी कुर्सियां.

udaipur. जिले में सेवारत चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार एवं अनिश्चितकालीन अवकाश को देखते हुए मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिये शहर के चार निजी चिकित्सालयों की  ग्रामीण क्षेत्रों में भी निजी चिकित्सालयों की सेवाएं ली जाएगी। इन चिकित्सालयों में रोगोपचार के लिये पहुंचने वाले मरीजों की जांचे एवं दवाईयां नि:शुल्क उपलब्ध होगी।
जिला कलक्टर ने जिले में चिकित्सालयों में मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय अधीक्षक डॉ0 एस.के. कौशिक सहित निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तार से समीक्षा की। जिला कलक्टर ने बताया कि सार्वजनिक एवं निजी मेडिकल कॉलेज, चिकित्सालयों नर्सिंग होम्स की आवश्यक सेवाएं भी ली जा रही है। साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर रही विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत चिकित्सक, बेरोजगार चिकित्सक, रेडक्रास, मेरीस्टोप्स, आयुष एवं आयुर्वेद चिकित्सक, नर्सिंग छात्रों की सेवाएं भी ली जाएगी।
निजी चिकित्सालयों में इलाज पर नि:शुल्क दवाईयां : जिला कलक्टर ने बताया कि शहर में अधीकृत किये गये निजी चिकित्सालयों में ईलाज करवाने वाले बीपीएल मरीजों को दवाईयां/जॉचे राज्य सरकार के निर्देशानुसार नि:शुल्क उपलब्ध होगी। साथ ही एपीएल परिवारों को दवाईयों/जांचों का पुनर्भरण राजकोष से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उदयपुर शहर में तीन निजी चिकित्सालयों ने इस सम्बंध में लिखित सहमति दे दी है। इन चिकित्सालयों पर नि:शुल्क दवा वितरण केन्द्र स्थापित किये जाएंगे जहां पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार नि:शुल्क दवा वितरित होगी, जबकि एपीएल परिवारों द्वारा इलाज करवाये जाने पर होने वाले खर्चे को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
महाराणा भूपाल चिकित्सालय में पर्याप्त व्यवस्था :- जिला कलक्टर ने गुरुवार को महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय का अवलोकन किया और चिकित्सा सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध है और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन), अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, डॉ एस.के.कौशिक सहित निजी चिकित्सालयों के प्रबंधक मौजूद थे।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply