Header Banner

बस एक रात दूर …… क्रिसमस

BY — December 24, 2011
प्रभु यीशु मसीह के जन्‍म की सजाई गई झांकी।
फर्रियों से सजा चर्च।
सज्जित क्रिसमस ट्री।

udaipur. क्रिसमस पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। उधर क्रिसमस कैरोल गायन हो रहे हैं वहीं मसीही समुदाय क्रिसमस मनाने को बेताब है। घरों में केक व चरनी सजाई गई है। शहर के विभिन्न गिरजाघरों पर आकर्षक रोशनी की गई है। घरों के बाहर स्टार लगाए गए हैं। लोगों ने गीतों के माध्य‍म से प्रभु यीशु का स्मुरण किया। साइलेंट नाइट, डॉली नाइट, उनके नाम का स्मगरण करें हम यीशु तेरी जय-जयकार … आदि गीत गूंजते रहे।
शेपर्ड मेमोरियल चर्च के प्रवक्ता परमिनास मैथ्यू् ने बताया कि रविवार को विभिन्न चर्चों में मुख्ये आराधनाएं होंगी। अवर लेडी ऑफ फातिमा केथेड्रल चर्च, सेंट पॉल्स् स्कू ल के पास, सेंट ग्रेगोरियस चर्च खाराकुंआ, राजस्थान पेटीकॉस्टल चर्च, संजय पार्क, इममानुएल मारथोना यूनिवर्सिटी रोड आदि में सुबह 9 बजे मुख्य  आराधना होगी। चर्च के प्रधान संदेश का पठन करेंगे। फिर आपस में गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी जाएगी।
घरों व चर्चों में आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। चरनी का निर्माण किया गया है। झांकियों में विशेष रूप से गडरिये, भेड़ें, मरियम, यीशु की झांकियां आदि प्रमुख हैं।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply