नवी मुंबई मनपा का दल उदयपुर दौरे पर

BY — December 23, 2011
नवी मुंबई महानगर पालिका के सदस्य नगर परिषद सभागार में बात करते हुए.
सभागार में मौजूद सभापति व अन्य.

udaipur. महाराष्ट्र के नवी मुंबई महानगर पालिका के जनप्रतिनिधियों का एक दल शैक्षिक भ्रमण के तहत उदयपुर शुक्रवार को उदयपुर पहुंचा। यहां उन्होंने नगर परिषद में सभापति सहित अन्य पार्षदों से बातचीत कर जानकारी का आदान-प्रदान किया। पार्षद के. के. कुमावत ने बताया कि 1800 करोड़ के वार्षिक बजट वाली महानगर पालिका के सदस्यों ने बताया कि जिस प्रकार यहां राज्य सरकारें शिक्षा, पेयजल और चिकित्सा व्यवस्था की देखरेख करती है उसी प्रकार वहां महानगर पालिका यह काम संभालती है। वहां 19 कमेटियां बनी हुई है। मेयर का ढाई वर्ष, समिति अध्यपक्ष का एक वर्ष तथा नगरसेवक (पार्षद) का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। 27 सदस्यों का यह दल शनिवार को उदयपुर का भ्रमण करेगा। फिर 25, 26, और 27 दिसम्बर को कुंभलगढ़, राणकपुर और माउंट आबू का भ्रमण कर वापस उदयपुर होते हुए मुंबई लौट जाएगा।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. ye to vahi baat hui — jaise kisi fakir se koi bheekh mange.jinhone khud kabhi khuchh achcha nahin kiya unse koi kya sikhega.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *