अन्ना के समर्थन में उदयपुर में भी अनशन

BY — December 27, 2011

udaipur. जन लोकपाल बिल को मूल रूप में संसद में पेश करने की मांग को लेकर मुंबई में अनशन कर रहे अन्ना हजारे के समर्थन में मंगलवार को उदयपुर में भी कलक्ट्रेट पर जागो पार्टी की ओर से अनशन रखा गया।

उदयपुर में अनशन पर बैठे जागो पार्टी के कार्यकर्ता।

पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र  लोढ़ा ने बताया कि पार्टी सहित शहर के अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी अनशन को समर्थन दिया। इनमें जगत नागदा, लीलाधर कुमावत, भंवर सेठ, जमनालाल दशोरा, भरत कुमावत, महेश नागदा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। लोढ़ा ने बताया कि बुधवार को इसी क्रम में फतहसागर पर शाम 6 बजे शांति एवं कैण्ड्ल मार्च का आयोजन किया जाएगा।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *