रेलवे स्टेशन पर लगा मेला

BY — December 27, 2011

सम्मेदशिखरजी के लिए विशेष ट्रेन रवाना

मालाएं पहने सम्‍मेदशिखरजी के लिए रवाना होते मंच के पदाधिकारी।
यात्रियों को छोड़ने आए परिजन।
रेलवे स्‍टेशन पर इस दौरान लगा जमघट।

udaipur. भगवान महावीर स्वामी की जय के नारे लगे तो मानो लगा कि किसी जैन तीर्थ में ही आ गये हों। हाथों में मेहंदी लगाए महिलाएं, गलों में मालाएं पहने पुरुष और गले मिलकर तीर्थयात्रियों को विदा करते परिजन। ऐसा ही नजारा था मंगलवार दोपहर उदयपुर के सिटी रेलवे स्टेपशन का जहां से सम्मेदशिखरजी के लिए भामाशाह एक्सप्रेस रवाना होने वाली थी। उक्त आयोजन महावीर युवा मंच के तत्वालवधान में किया गया है। ट्रेन में 1132 यात्री सम्मेदशिखरजी की यात्रा के लिए डेढ़ सौ से अधिक मंच के कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए।
ट्रेन को मालाओं से सज्जित किया गया था। यहां बैण्ड  बाजे से सभी यात्रियों का स्वागत किया जा रहा था। शुभ मुहूर्त में ट्रेन दोपहर 2.57 बजे यहां से रवाना हुई। इससे पूर्व सभी यात्रियों का तिलक लगाकर मार्ल्यापण किया गया। उन्हें मंच की ओर से बैग, कंबल, चादर, तकिया, टॉर्च, प्रसाधन सामग्री तथा पूजन सामग्री आदि भी दिए गए। मंच के कार्यकर्ता यात्रियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे थे। यहां विभिन्न संगठनों अखिल भारतीय लोढ़ा ओसवाल भाईपा संस्थान, मेवाड़ सेवा समिति, स्थानकवासी जैन श्वेताम्बर संघ सहित कई संगठनों की ओर से यात्रियों का अभिनंदन किया गया। स्टेशन पर बिलकुल मेले सा माहौल था। बतौर अतिथि यहां शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, शांतिलाल चपलोत, आर. के. मार्बल के संयुक्त महाप्रबंधक विमल पाटनी, पूर्व जिला प्रमुख छगनलाल जैन आदि भी पहुंचे। ट्रेन यहां से रवाना होकर पावापुरी, गुणियाजी, लछुवाड़, राजगिरी, कुंडलपुर, मधुबन होते हुए गयाजी जाएगी। इस बीच आने वाले जैन तीर्थ के दर्शन कराए जाएंगे। मंच के मुख्य  संरक्षक प्रमोद सामर, अध्यक्ष राजेश चित्तौगड़ा, महामंत्री नीरज सिंघवी सहित कई पदाधिका‍री यात्रियों के साथ गए हैं।

udaipurnews

udaipur news

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *