Header Banner

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन अलंकरण 26 फरवरी को

BY — January 4, 2012

बालकवि वैरागी करेंगे समारोह की अध्यक्षता

udaipur.  26 फरवरी 2012 रविवार को होने वाले 31वें महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन वार्षिक अलंकरण सम्मान समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रकवि बालकवि वैरागी करेंगे। वैरागी ने फाउण्डेशन को समारोह की अध्यक्षता पर सहमति दी है। समारोह में फाउण्डेशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह मेवाड़ विभूतियों को सम्मानित करेंगे। महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन वार्षिक अलंकरण समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि विश्व, देश, राज्य व अंचल स्तर पर समाजसेवा, विज्ञान, कला सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के संबंध में मेवाड़ की दूरगामी एवं सम्मान को और अधिक सम्मानजनक बनाने के लिए फाउण्डेशन ने आगामी वर्ष 2012 में सम्मान राशि बढ़ा दी है।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply