Header Banner

उदयपुर अप्रतिम सौन्दर्य का धनी

BY — January 4, 2012
शहर के पर्यटन स्‍थलों का भ्रमण करती जीएसई टीम।
शहर के पर्यटन स्‍थलों का भ्रमण करती जीएसई टीम के सदस्‍य।
ग्रुप फोटो खिंचवाते सदस्‍य।

udaipur. चारों ओर जहां नजर घुमाओं वहां अप्रतिम सौन्दर्य को देखकर यहीं बस जाने की इच्छा करती है।  उदयपुर में पर्यटन की असीम सभावनायें हैं क्योंकि यह शहर अप्रतिम सौन्दर्य की धनी है। इस शहर पर प्रकृति ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। यह कहना है न्यूजीलैंड से आए आर आई डिस्ट्रिक्ट 9930 के सदस्यों का। उन्होंने आज रोटरी क्लब उदयपुर की मेजबानी में शहर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के दौरान ये बातें कही। क्लब अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुणावत ने बताया कि चार दिवसीय प्रवास के दौरान इन्हें आज सिटी पैलेस, नेहरू गार्डन, मोतीमगरी, फतहसागर का अवलोकन कराया गया। कल ये अन्य स्थलों का भ्रमण करेंगे। कल शाम साढ़े सात बजे रोटरी बजाज भवन में इनके सम्मान में एक कार्यक्रम होगा।
udaipur news

udaipurnews

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply