भवन को तरसता सरकारी नर्सिंग कॉलेज

BY — January 6, 2012

संभाग के एकमात्र कॉलेज के छात्रों ने दिया ज्ञापन

निजी कॉलेजों की तरह फीस वसूली का आरोप

कलक्‍ट्रेट पर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं।

udaipur. राजकीय बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रे ट पर प्रदर्शन कर मुख्यरमंत्री के नाम जिला कलक्टेर को ज्ञापन दिया। कॉलेज छात्र सुरेन्द्र पंवार ने बताया कि राज्य् का दूसरा और संभाग का एकमात्र यह सरकारी नर्सिंग कॉलेज है जो आज तक भवन को भी तरस रहा है। न ही यहां छात्रावास है। जयपुर में तो नर्सिंग छात्र-छात्राओं को स्टाइपैण्ड भी दिया जाता है, यहां हमें ड्यूटी करने के बावजूद कुछ नहीं मिलता। निजी कॉलेजों की तरह ही हमसे यहां भी फीस वसूली जा रही है। ज्ञापन में कॉलेज को राजकीय कोष में लेकर निशुल्क  संचालित करने, छात्रावास-कॉलेज भवन बनवाने की मांग की गई।
udaipur news

udaipurnews

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *