Header Banner

हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा कर्मचारियों के लिए बोनस, एक्स ग्रेशिया, गुडविल जेस्चर की घोषणा

BY — November 6, 2026

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में वित्तीय वर्ष 2025 -26 के लिए बोनस/ एक्सग्रेशिया, गुडविल जेस्चर के लिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के प्रबंधन एवं हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के बीच समझौता हुआ। इसके अनुसार स्थाई श्रमिकों को एक्सग्रेशिया राशि 166500 रुपये समान रूप से सभी को मिलेगा। इसी के साथ माइंस मे कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को समान रूप से 108500 रुपये की राशि मिलेगी।

इसी तरह फैक्ट्री एवं सरफेस पर कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों को एक महीने की वास्तविक तनख्वाह के साथ 28000 रुपये कि राशि गुडविल जेस्चर के रूप में एवम अगुचा माइंस के ऑपरेटर को 29000 रुपये की राशि गुडविल जेस्चर के रूप में मिलेगी। प्रबंधन पक्ष की ओर से कंपनी के सीईओ अमरेंदु प्रकाश, सीएचआरओ मुनीश वासुदेवा, सीएफओ अमित गुप्ता, सीओओ किशोर एस, सी एफ ओमाइनिंग पुनीत चौधरी, सीएचआरओ – ऑपरेशन्स मोहम्मद अली के साथ एच आर टीम के सदस्य अक्षत यादव, अनूप कुमार, सौरभ मिश्रा, ममता शर्मा, सुमन सौरव, परवेज पठान तथा हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष यु एम शंकर दास, महामंत्री कल्याण सिंह शक्तावत, सह महामंत्री प्रकाश श्रीमाल, मांगीलाल अहीर, मदनेस लोढ़ा, घनश्याम सिंह राणावत, महेंद्र सोनी, लालू राम मीणा एवं रणजीत सिंह ने बोनस एक्सग्रेशिया के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.