
udaipur. राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील मंगलवार सुबह 10.50 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचेंगी। उनके साथ राज्यपाल शिवराज वी. पाटील व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आएंगे। दोनों राष्ट्रपति के साथ कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे।
जिला कलक्टर हेमंत गेरा ने बताया कि पाटील हवाई अड्डे पर अगवानी के पश्चात 10.55 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दिवेर (राजसमंद) जायेंगी। वे 12.55 बजे दिवेर से प्रस्थान कर दोपहर 1.35 बजे उदयपुर हवाई अड्डे पहुचेंगी और मध्याह्न भोजन करेंगी। वे 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.40 बजे बन्डोली हेलीपेड पहुंचेगी तथा शाम 4 बजे महाराणा प्रताप समाधि स्थल पर पुष्पाजंलि अर्पित करेगी। इसके पश्चात राष्ट्रसपति सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया जायेगा। महामहिम राष्ट्रपति 4.15 बजे पौधरोपण भी करेगी तथा स्मारक स्थल पर महामहिम राष्ट्रपति के साथ ग्रुप फोटोग्राफी का कार्यक्रम भी होगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति सायं 4.50 बजे बंडोली से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 5.15 बजे उदयपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगी तथा 5.30 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली प्रस्थान कर जायेंगी। राज्यापाल पाटील भी उनके साथ ही दिल्लीज प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यथमंत्री गहलोत शाम 5.45 बजे जयपुर प्रस्थान कर जाएंगे।
hindi news
udaipur news
You must be logged in to post a comment.
udaipurwasi unke swagt ke liye tayyar hai or sath hi trafic jam ke liye bhi. thele walo ko chutti milegi or shahar bhi 1 din to shaph milega.