Header Banner

त्रिवेदी की राजकीय सम्मान से अन्त्येष्टि

BY — January 9, 2012
त्रिवेदी के शव पर राज्‍य सरकार की ओर से पुष्‍पचक्र चढ़ाते अतिरिक्‍त जिला कलक्‍टर मो. यासीन पठान।

udaipur. स्वाधीनता आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानी 92 वर्षीय जियालाल त्रिवेदी का आज उदयपुर के गणपति विहार स्थित आवास पर आज प्रात: निधन हो गया। उनकी शवयात्रा सोमवार सुबह उनके निवास स्थान से रवाना होकर अशोकनगर मुक्तिधाम पर पहुंची जहां उनके दोहित्र सुनील श्रीमाली ने उन्हें मुखाग्नि दी। शवयात्रा रवाना होने से पूर्व उनके शव को तिरंगे में लपेटकर राष्ट्रीय धुन के साथ सलामी दी गई। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) मोहम्मद यासीन पठान ने पुष्प चक्र अर्पित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजराज सिंह एवं तहसीलदार भगवानदास ने भी स्वर्गीय त्रिवेदी के शव पर पुष्पचक्र अर्पित किए। मुक्तिधाम पर पुलिस गार्ड द्वारा शोक सलामी दी गई।
udaipur news

hindi news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply