Header Banner

वाहन ने रगड़ दिया पैंथर को

BY — January 13, 2012

udaipur. शहर के निकट देबारी के पास शुक्रवार सुबह एक पैंथर मृत मिला। जानकारों के अनुसार पनवारी की पहाडि़यों में रहने वाले पैंथर उदयसागर की ओर पानी पीने जाते हैं। गत रात्रि को भी यह पानी पीने जा रहा होगा तभी किसी भारी वाहन ने इस नर पैंथर को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग के सहायक वन संरक्षक (उत्तर) सुहेल मजबूर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिर शाम को उसका सीता माता नर्सरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि उसके जबड़े, पसमलियों व सिर में भारी चोट आई थी। वाहन की चपेट में आने के बाद वह काफी दूर तक रगड़ाता भी चला गया। मृत पैंथर की उम्र 6 वर्ष बताई गई है। वह काफी-लम्‍बा चौड़ा था।
udaipur news

hindi news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. jo jiv hai onki kitamt nahi or jo 1455 tiger ginti ke bache hai unke liye film star’s ko rs. dekar, tv ad banakar or na jane kese – kese unko bchane ke liye har kimat dene ko tayyar hai sarkar…

Leave a Reply