Header Banner

सेना में रोजगार के अवसरों के लिए मार्गदर्शन कार्यशाला

BY — January 18, 2012

श्रमजीवी महाविद्यालय में 23 को

udaipur. माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय एवं रोजगार विभाग, राजस्थान सरकार के तत्वावधान में सेना के रोजगार के अवसरों पर 23 जनवरी को महाविद्यालय के सिल्वर जुबली सभागार में कार्यशाला होगी। विद्यार्थियों को सेना भर्ती रैलियों 1-7 फरवरी को जोधपुर तथा जुलाई 2012 में उदयपुर में संभावित रैली के बारे में जानकारी दी जाएगी। सेना में भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता सीनियर हायर सैकण्डरी है। कार्यशाला को शाखा भर्ती कार्यालय, जोधपुर के अधिकारी कर्नल पी.पी. सिंह सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर सेना भर्ती से संबंधित साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी व प्रजेन्टेशन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि सेना भर्ती रैली एवं परीक्षाओं की जानकारी देने के लिए उदयपुर आर्मी हेडक्वार्टर एन.सी.सी. हेडक्वार्टर एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply