Header Banner

महाराणा प्रताप को डिजीटल श्रद्धांजलि

BY — January 18, 2012

निर्वाण दिवस पर गुरुवार को बण्डोली में आरती

सुविवि के प्रोफेसर राणावत ने प्रताप पर बनाई सीडी, विमोचन होगा

udaipur. महाराणा प्रताप के निर्वाण दिवस पर गुरुवार को विभिन्नै आयोजन होंगे। चावण्ड के पास बण्डोली स्थित उनके समाधि स्थल पर अखिल भारतीय प्रताप सेवा संघ की ओर से आरती की जाएगी वहीं महाराणा प्रताप पर बनाई गई सीडी का विमोचन सुविवि के योग भवन सभागार, खेल परिसर में सुबह 11 बजे किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष मनोहरसिंह कृष्णावत ने बताया कि संभाग भर से प्रताप प्रेमी बण्डोली पहुंचेंगे। इसके अगले चरण में प्रताप से सम्बन्धित अन्य कार्यक्रम कवि सम्मेलन जैसे आयोजन भी किए जाएंगे।
प्रो. पुष्पेयन्द्रसिंह राणावत ने बताया कि प्रताप के आदर्शों को आज की पीढी में अधिक प्रभावी बनाने के लिए 57 स्लाइडों की नई मल्टीमीडिया सी.डी. तैयार की गई है जिसमें संक्षिप्त विवरण,चित्र तथा संगीत शामिल है। इसमें महाराणा प्रताप तथा मेवाड से संदर्भित अनेक जाने-अनजाने तथ्य सचित्र दर्शाए गए हैं।
hindi news

udaipur news

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply