Header Banner

मुख्यमंत्री ने स्वीकारा नारायण सेवा का आग्रह

BY — January 28, 2012
नारायण सेवा संस्‍थान के बाहर मुख्‍यमंत्री का स्‍वागत करते प्रशांत अग्रवाल।

udaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शरीक होने सेक्टर 4 जा रहे थे उस दौरान नारायण सेवा संस्थान स्थित मानव मंदिर प्रांगण में स्वागत हेतु उपस्थित जन समुह को देखकर रूक गए। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल एवं निदेशक वंदना अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से दीन—हीन, निराश्रित, नि:शक्तजनों के कल्याणानार्थ नारायण सेवा संस्थान में पधारने का आग्रह किया जिस पर उन्होंने शीघ्र ही आने की मौखिक  सहमति दी। इससे पूर्व उनका मेवाड़ी पाग व फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
उदयपुर पहुंचने पर स्वागत : इससे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शनिवार को उदयपुर पहुंचने पर हवाई अड्डा परिसर में जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा ढोल—ढमाकों के साथ भव्य स्वागत किया गया। गहलोत का स्वागत करने के लिए बडी संख्या में लोग हवाई अड्डे पहुंचे। उनके साथ धर्मपत्नीभ सुनीता एवं पुत्र भी साथ आए हैं। जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालविया, युवा मामलात एवं खेल राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, सांसद रघुवीर मीणा, लसाडिया विधायक नगराज मीणा, सलुम्बर विधायक बसन्तीदेवी, निम्बाहेडा विधायक उदयलाल आंजना,  उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, जिला प्रमुख मधु मेहता, नगर परिषद सभापति रजनी डांगी आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी कर स्वागत किया। पुलिस महानिरीक्षक गोविन्द गुप्ता, आर.एस.एम.एम. के प्रबंध निदेशक अजिताभ शर्मा, जिला कलक्टर हेमन्त गेरा, पुलिस अधीक्षक आलोक वशिष्ठ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply