Header Banner

एलजीकप-2012 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रारम्भ

BY — January 28, 2012

उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित

udaipur. उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय एलजी कप-2012 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से एमबी कॉलेज के ए मैदान पर आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के प्रथम दिन आज लीग आधार पर चार मैच खेले गये।

प्रवक्ता पवन कोठारी ने बताया कि आज एसर-लेनोवो,जेब्रोनिक्स-एचपी,एसर-क्विकहिल, तथा एचपी-केनन के बीच मैच खेले गेय। 12-12 ऑवर के इन मैच में एसर-लेनावो के बीच खेले गये मैच में लेनोवो टीम विजय रही। इस मैच में पंकज गुप्ता 21 रन बनाकर दो विकिट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किये गये। इसी प्रकार जेब्रोनिक्स- एचपी के मैच में जेब्रोनिक्स टीम विजेता रही तथा रितेश जैन 35 रन बनाकर 1 विकिट लेने पर मैन ऑफ द मैच,एसर-क्विकहिल मैच में एसर टीम विजेता रही तथा महिम पण्ड्या नॉट आऊट 40 रन बनाने पर मैन अॅाफ द मैच, अंतिम मैच एचपी-केनन के बीच ख्ेाला गया जिसमें एचपी की टीम विजय रही। इस मैच में मनीष बापना 32 रन देकर 1 विकिट लेने पर मैन ऑफ द मैच रहे।
विकास अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट के शेष दो मैच तथा फाइनल कल खेला जायेगा।  टूर्नामेंट में 6 टीमें भग ले रही है।उन्होनें ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह तीसरा टूर्नामेंट है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply