एसर का एलजी कप-2012 पर कब्जा

BY — January 29, 2012

उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित

udaipur. उदयपुर कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय एलजी कप-2012 क्रिकेट टूर्नामेंट आज से एमबी कॉलेज के ए मैदान पर सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट के दूसरे दिन फाईनल मैच में एसर टीम ने केनन को 20 रन से हराकर एलजी कप-2012 पर कब्जा किया।

एसोसिएशन के प्रवक्ता पवन कोठारी ने बताया कि पहले ख्ेलते हुए उसर टीम ने 12 ऑवर में 105 रन बनाये। 106 का लक्ष्य लेकर उतरी केनन टीम 12 ऑवर में मात्र 86 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच और मैन आफ द सीरिज का पुरूस्कार एसर टीम के कप्तान महिम पण्ड्या को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 6 टीमों के   खिलाडिय़ों को पुरूस्कार प्रदान किये गये। मैच की समाप्ति पर आयोजित पुरूस्कार वितरण समारोह में बेस्ट बॉलर के लिये बंशीलाल,बेस्ट फील्डर के लिये शाहरूख शेख,बेस्ट बेट्समेन के लिये अनिरूद्ध राणावत,बेस्ट विकिटकीपर के लिये प्रेम मेनारिया को पुरूस्कृत किया गया। खिलाडिय़ों को गेाल्ड मेडल भी प्रदान किये गये। इसके अलावा टूर्नामेंट के अम्पायर इन्द्रजीतसिंह राणा व शैलेन्द्र सिंघल,स्कोरर अभिलाष को भी पुरूस्कार प्रदान किये गये। विजेता टीम के कप्तान महिम पण्ड्या व रनर अप टीम के कप्तान अनूप श्रीवस्तव को ट्राफी पदान की गई। टूर्नामेंट में एसर, केनन,लेनोवो,जेब्रोनिक्स,एचपी,तथा क्विकहिल टीमों ने भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *