Header Banner

बसंत पंचमी पर शास्त्रीय संगीत

BY — January 29, 2012

udaipur. बसंत पंचमी का दिन और ऊपर से शनिवार। दोनों के संगम के बीच कोर्ट चौराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर में अणुद्रुत म्यूजिक एकेडमी की ओर से पं. जगन्नाथ प्रसाद की स्मृति में आज शाम बसंत संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें शास्त्रीय संगीत कलाकारों ने संगीत की प्रसतुति देकर माहौल में समां बांध दिया।

मंदिर में जब आकाशवाणी के कलाकार मीठालाल ने विदेशी साज पर शास्त्रीय संगीत की तान छेड़ी तो वहां उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इस अवसर पर उदियमान बाल कलाकार शिवांश नायर ने भी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी। अणुद्रुत म्यूजिक एकेडमी के नरेन्द्र कुमार व्यावत व शिखा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद मैलाना तथा विशिष्ठ अतिथि कार्तिकेय नागर थे। मंदिर प्रांगण में गणमान्य नागरिक,श्रोता व दर्शनार्थी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply