सिटी पैलेस में मंत्रोच्चार के साथ होलिका रोपण

BY — February 7, 2012
सिटी पैलेस स्थित माणक चौक में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका रोपण हुआ।

udaipur. यहां सिटी पैलेस परिसर स्थित माणक चौक में मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के साथ हुए विभिन्न अनुष्ठानों के बाद परंपरागत ढंग से होलिका स्थापित कर दी गई। श्री एकलिंगजी ट्रस्ट अंतर्गत संचालित श्री धर्मसभा द्वारा शुक्रवार शाम सवा 4 बजे प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को श्रेष्ठ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर होलिका स्थापित की गई। होलिका स्थापना से पूर्व की सारी रस्में धर्मसभा में कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी एवं धर्मसभा स्टाफ द्वारा पूरी की गई। पूजा-अर्चना में धर्मसभा अंतर्गत कार्यरत पुरोहितजी, कर्मान्त्रीजी ने सर्वप्रथम भूमि पूजन किया, तत्पश्चात रोपित किए जाने वाले स्थान को शुद्ध मिट्टी व गोबर से लिपा गया। इसके बाद पारंपरिक ढंग से अनुष्ठान हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *