Header Banner

गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में रंगारंग विदाई समारोह

BY — February 7, 2012
दीप प्रज्‍वलन करते उपसभापति शेखावत।

udaipur. गुरु नानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक रंगारंग विदाई समारोह हुआ। इस दौरान जूनियर छात्राओं ने एकल व सामूहिक नृत्यह प्रस्तुतियां देकर वरिष्ठ छात्राओं को विदाई दी।

नृत्‍य प्रस्‍तुत करती छात्रा।
समूह नृत्‍य प्रस्‍तुत करती छात्राएं।
फैशन परेड में छात्राएं।

मुख्य अतिथि नगर परिषद उप सभापति महेन्द्र सिंह शेखावत तथा विशिष्टा अतिथि अमरपालसिंह पाहवा, मनोहरसिंह सच्चर, सतनामसिंह आदि थे। इससे पूर्व शेखावत ने मां सरस्वलती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।
समारोह में सोफिया ने सागर पानी भरवां जाऊं सा… प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। गरिमा पुरोहित ने कजरारे.. निकिता वर्मा ने कण कण से बोले जय जय राजस्था्न, दामिनी एवं समूह ने चूड़ी भी जिद पर आई रे.. हरप्रीत कौर ने मौजा ही मौजां.. वर्षा व किंजल समूह ने तेरी मेरी प्रेम कहानी… पर आकर्षक नृत्य  प्रस्तु त किए। शेखावत ने कहा कि संस्कािरों से ही संस्कृति के स्वदरूप को साकार करें तभी शिक्षा का सार्थक रूप उभर पाएगा। आभार प्राचार्य जी.एम. मेहता ने किया। संचालन डॉ. रेखा तिवारी, अनिल चतुर्वेदी एवं लिशा पाहुजा ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply