Header Banner

शेखर पंचाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी 12 तक रिमांड पर

BY — February 7, 2012

आरोपी गुमराह कर रहा है पुलिस को

udaipur. बहुचर्चित शेखर पंचाल हत्यायकांड में शेखर पर बेसबाल के डण्डे  से हमला करने और बाद में अत्यधिक रक्ततस्राव होने से उसकी मृत्यु की जानकारी मुख्य आरोपी ने दी है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रदीपसिंह भाटी पुलिस की गिरफ्त में आया था। पूछताछ में उसने यह खुलासा किया। इससे पूर्व पुलिस उसे कोटा से गिरफ्तार कर लाई थी और न्यायालय में पेश कर 12 फरवरी तक रिमांड प्राप्त किया।

उसने बताया कि उबेश्वरजी में उसे जख्मी किया और कोटा लेकर रवाना हो गया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी ने बताया कि 29 दिसम्बर को वह उदयपुर आया और इधर-उधर घूमता रहा। 31 दिसम्बर को घूमने की योजना को लेकर एक दिन पहले वह शेखर से मिला। नववर्ष की पार्टी मनाने के लिए उसने शेखर को घर से बुलाया। दोनों ने पार्टी की। फिर नववर्ष के दिन उबेश्वरजी की ओर चले गए। मौका देखकर आरोपी ने शेखर के सिर पर बेसबाल के डण्डे से वार कर दिया। जख्मी हालत में शेखर को लेकर आरोपी कार में लेकर कोटा की ओर निकल गया। अत्यधिक रक्तस्राव से शेखर की रास्ते में मृत्यु हो गई। इस पर आरोपी ने उसे चम्बल नदी में फेंक दिया। जानकारों के अनुसार आरोपी बहुत शातिर है। वह कभी कुछ बता रहा है और फिर उससे मुकर भी रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply