Header Banner

अलख नयन के छात्र को स्वर्ण पदक

BY — February 11, 2012
स्‍वर्ण पदक प्राप्‍त करते साकेत।

udaipur. अलख नयन मंदिर में संचालित स्नातकोत्तर कोर्स DNB in ophthalmology के छात्र साकेत आर्य को अखिल भारतीय परीक्षा में प्रथम पुरस्कार के रूप में स्वर्ण प्रदक मिला है। उन्हें यह पदक गत एक फरवरी को नई दिल्ली के सिरी फोर्ट में हुए दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय स्वास्‍थ्‍य मंत्री गुलाम नबी आजाद एवं लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने प्रदान किया।

अलख नयन मंदिर की ट्रस्टी डॉ. लक्ष्मी झाला ने बताया कि राजस्थान में पहली बार किसी DNB डाक्ट र को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त अलख नयन के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल. एस. झाला के नेतृत्व में एम.एस. करके गए छह छात्र विदेशों में सेवाएं दे रहे हैं। साकेत ने भी अपना शोध डॉ. एल.एस. झाला के ही नेतृत्व में किया था। उनका विषय चश्मे के नम्बर हटाने की अत्याधुनिक लेसर पद्धति पर था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply