सड़क हादसे में युवा अधिवक्ता की मृत्यु

BY — February 11, 2012

udaipur. शहर के युवा अधिवक्ता  हेमंत सोनी की शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। उनके साथ दो और युवाओं की भी मृत्यु  हो गई। वे अधिवक्ता कुंदनसिंह सोनी के सुपुत्र हैं। वे यहां गत करीब 7-8 वर्षों से अपने पिता के साथ ही वकालत कर रहे थे। उनकी मृत्यु के शोक में शनिवार को न्यायालय में अधिवक्ताओं ने कामकाज नहीं किया।
जानकारी के अनुसार वे अपने ससुराल से शिरडी दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना इतनी भयावह बताई गई कि हादसे में कार चालक, सोनी व उनके एक अन्यु सम्बन्धी की भी मृत्यु हो गई। उनका शव लेने उनके भाई दीपक व अन्यल गए हैं। देर रात या रविवार सुबह तक‍ उनके यहां पहुंचने की संभावना है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *