चौमूं थाने को मिलेगा विशेष सम्मान

BY — February 17, 2012

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन पुरस्कार समारोह

udaipur. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन एवं राजस्थान सरकार के मध्य सहमति पत्र के क्रम में पुलिस मुख्यालय स्तर पर राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन करने के लिए गठित समिति द्वारा पुलिस थाना चौमूं जिला जयपुर शहर (पश्चिम) को सर्वश्रेष्ठ पाया गया है। यह थाना पुलिस आयुक्तालय से 33 कि.मी. दूर सीकर रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1 पर स्थित है।

चौमूं थाने के थानाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। पहली बार वर्ष 2008 में राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ थाने को सम्मानित करने का क्रम शुरू हुआ था। सम्मान के तहत थानाधिकारी को एक रजत तोरण, 11 हजार एक रूपए, शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किया जाएगा।
समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि राजस्थान पुलिस जनसहभागिता के माध्यम से जनता के सहयोग द्वारा अपराध नियंत्रण, दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन में पुलिस की छवि सुधार हेतु एक नवाचार प्रारंभ किया है और इस प्रयोग में पूरे राजस्थान में थाना चौमूँ को वर्ष 2012 में सर्वोत्तम थाना चयनित किया गया है। थाना चौमूं पर पदस्थापित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामुदायिक पुलिस व्यवस्था, जनसहभागिता योजना, आस्था जन अर्जन योजना, सम्बल योजना, सजग पड़ोसी योजना व बीट व्यवस्था आदि द्वारा उल्लेखनीय कार्य कर पुलिस-जनता संबंधों में मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित किए है।
साम्प्रदायिक सद्भावना व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सामुदायिक संपर्क समूह (सी.एल.जी.), शांति समिति, पुलिस मित्रों के सहयोग से अच्छा कार्य किया। पुलिस को आम जनता से सहयोग मिला व जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। इस थाने ने पुलिस कार्ययोजना में असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी विधिनुसार कार्यवाही की।
केप्शन- फोटो-1. चौमूं पुलिस थाना का स्टाफ।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *