कन्या भ्रूण हत्या रोकने की ली शपथ

BY — February 24, 2012

तैलिक समाज का सामूहिक विवाह आयोजन

udaipur. तैलिक साहू समाज के शुक्रवार को हुए सामूहिक विवाह आयोजन के तहत नगर परिषद प्रांगण में 51 जोड़ों ने फेरे लेकर नव दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। सभी वधुओं से कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ ली। सुबह सबसे पहले 10 बजे पंचायती रस्म हुई। फिर तोरण कार्यक्रम हुआ।

वधु पक्ष के पुरुषों के हाथ में पकड़े तोरण को दूल्हों ने तलवार से छुआ। इसके बाद वरमाला की रस्म हुई और पाणिग्रहण संस्कार हुआ। समाज अध्यक्ष भंवरलाल आसरमा ने बताया कि अब तक सामूहिक विवाह आयोजन में 1300 जोड़ों का पाणिग्रहण हो चुका है। यहां दोनों पक्षों के लोगों के लिए स्वागत कक्ष एवं जानकारी उपलब्ध कराने के लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए। महामंत्री जगदीश नैणावा ने बताया कि समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची एवं दहेज प्रथा पर रोक लगाने सहित सामूहिक विवाह अनिवार्य रूप से कराने का निर्णय किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *