Header Banner

लेकसिटी में पहली बार इको फ्रेंडली शाही शादी

BY — February 24, 2012

udaipur. शहर में पहली बार शाही के साथ अनूठी शादी होगी। इसके इको फ्रेंडली होने का दावा किया जा रहा है। शादी दिल्ली के एक व्यवसायी अजीतसिंह मेकर के पुत्र विक्रमसिंह मेकर की है जो मुंबई के एक ऑटोमोबाइल व्यवसायी की बेटी के साथ फेरे लेंगे। इको फ्रेंडली का नाम इसे इसलिए दिया गया है क्योंकि शादी में उपयोग में आने वाले ईंधन में बायो डीजल का उपयोग किया जाएगा। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलेगा और साथ ही समाज में एक बेहतर संदेश जाएगा।

जानकारों के अनुसार शादी में चाहे दीए प्रज्वलित करने हों या होटलों में लाइट डेकोरेशन या फिर मंडप की सजावट, सभी में बायोडीजल का ही उपयोग किया जाएगा। यही नहीं यहां शादी में आने वाले मेहमानों की शहर में सैर के लिए उपलब्धक वाहनों में भी बायोडीजल ईंधन का उपयोग किया जाएगा।
चूंकि दोनों पक्ष बडे़ व्यवसायी हैं, इसलिए इसमें दिल्ली और मुंबई के ख्यातनाम उद्योगपतियों, फिल्मी हस्तियों के भाग लेने की संभावना भी जताई जा रही है। शादी के आयोजन होटल लीला कैम्पेंस्की, जगमंदिर, जनाना महल आदि स्थानों पर होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply