उदयपुर-अहमदाबाद ब्रॉडगेज के लिए हो प्रावधान

BY — February 24, 2012

सांसद ताराचंद भगोरा की केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

उदयपुर। बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र के सांसद ताराचन्द भगोरा ने गुरुवार को दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी तथा रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी से भेंट कर उदयपुर-अहमदाबाद वाया डूंगरपुर-हिम्मतनगर छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए आग्रह‍ किया कि

पिछले रेल बजटों में की गई घोषणा के अनुरूप इस महत्वपूर्ण रेल लाइन के निर्माण के लिए अगले बजट में समुचित बजट प्रावधान करवाया जाए। उन्होंने दक्षिणी राजस्थान के अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना को बेहतर क्रियान्विति के लिए बजट में अधिक धनराशि का प्रावधान रखने का आग्रह करते हुए रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर रेल लाइन के लिए भी बजट की मांग की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *