udaipur . शहर का एज्यूकेशन हब मानी जाने वाली दुर्गा नर्सरी रोड पर कुछ माह पूर्व ही उदघाटित La-spa lounge मसाज सेंटर के नाम पर चल रहे हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तेजराजसिंह के नेतृत्व में प्रोबेशनर आईपीएस राजीव सचार ने सूरजपोल थानाधिकारी सौभाग्यसिंह, भूपालपुरा थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रेमसिंह एवं प्रतापनगर थाने के जाब्ते के साथ होटल अभिनंदन के नीचे स्थित इस मसाज सेंटर पर छापा मारा। पुलिस की इस अचानक कार्यवाही से हड़कंप मच गया। मसाज करती चार युवतियों तथा वहां मौजूद चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।
जानकारों के अनुसार पिछले काफी समय से यहां मसाज पार्लर चल रहा था। स्पा सेंटर के अंदर शानदार कुर्सियां लगी हैं। बताया गया कि स्पा के अंदर पहले पैसे की डील होती थी। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर पहले स्पा में भेजा। वहां डील होते ही उक्त फर्जी ग्राहक (पुलिसकर्मी) के इशारे पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता वहां पहुंच गया। पुलिस के इतनी संख्या में वहां पहुंचते ही लोगों का जमावड़ा लग गया।



उल्लेखनीय है कि इस स्पा का कुछ माह पूर्व ही उदघाटन हुआ था जिसका काफी जोर-शोर से प्रचार भी हुआ था। आसपास के लोगों का कहना था कि इतनी पास में यह सब चल रहा था लेकिन पता ही नहीं था। भूपालपुरा थाने में एफआईआर लिखी जा रही थी।

You must be logged in to post a comment.
Not expected