Header Banner

डॉ. सैयदना की सालगिरह पर जुलूस

BY — March 9, 2012

उदयपुर। शिया दाउदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्‍मद बुरहानुद्दीन की 101 वीं सालगिरह के उपलक्ष्‍य में शुक्रवार शाम उदयपुर के महाराणा भूपाल स्‍टेडियम से भव्‍य जुलूस निकाला गया। इसमें समुदाय के सभी लोग चमकीली टोपियां और सफेद पोशाक पहनकर शामिल हुए।

काफी लम्‍बे जुलूस में घोडे़, सजी बग्घियां, ऊंट, समाज का बैण्‍ड और मोटर साइकिलों पर सवार युवा चल रहे थे। जीप में डॉ. सैयदना की शान में मदहे पढे़ गए। प्रवक्‍ता डॉ. बी. मूमिन ने बताया कि जुलूस स्‍टेडियम से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बोहरवाड़ी स्थित मोइयदपुरा मस्जिद पहुंचा। रास्‍ते में विभिन्‍न समाजों की ओर से जुलूस का स्‍वागत किया गया। मस्जिद में नमाज पढ़ी गई और फिर खुशी की मजलिस के बाद केक काटा गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply