Header Banner

महिलाओं की कार रैली रविवार को

BY — March 10, 2012

udaipur. विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर की जागरूक महिलाओं की ओर से रविवार को एक कार रैली निकाली जाएगी। आयोजन मण्डल की ज्योत्सना जैन ने बताया कि शहर के सभी महिला संगठनों की सहायता से यह प्रयास किया जा रहा है। अब तक इसमें करीब 85 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

रैली सुबह 10 बजे गांधी ग्राउण्डक से रवाना होगी। जो चेटक सर्किल, यूआईटी चौराहा, फतहपुरा, सुखाडि़या सर्किल, कोर्ट चौराहा, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल होते हुए टाउनहॉल पर समाप्त होगी। उन्हों ने बताया कि महिला कार स्वयं भी चला सकेंगी या साथ में ड्राइवर भी ला सकेंगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply