Header Banner

यूआईटी में अभियंता को बंद किया कमरे में

BY — March 12, 2012

उदयपुर। साइफन से बेदला तक रोडलाइटें और गलियों की लाइटें बंद रहने से आक्रोशित युवक कांग्रेस नेताओं ने यूआईटी के सहायक अभियंता को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। जानकारी के अनुसार साइफन से बेदला तक गत करीब पन्द्र ह दिन से लाइटें बंद पड़ी हैं।

बेदला सरपंच के पुत्र ने बताया कि कई बार यूआईटी के अधिकारियों को शिकायतें करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस को लेकर युवक कांग्रेस अध्यआक्ष जयप्रकाश निमावत कार्यकर्ताओं के साथ यूआईटी पहुंचे और अभियंता को कमरे के अंदर बंद कर ताला लगा दिया। सचिव ने अभियंता को फोन किया तो पता चला कि वे कमरे में बंद हैं। सचिव ने कमरा खुलवाकर शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply