ऑटो पर पेड़ गिरने से चालक की मृत्यु

BY — March 12, 2012
क्षतिग्रस्‍त ऑटो।

उदयपुर। शहर के शास्त्री सर्किल स्थित एक पीपल का पेड़ चलते ऑटो पर गिरने से ऑटो चालक की मृत्यु हो गई और ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक के परिजनों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री कोष से मुआवजा दिलाने की मांग की। जानकारी के अनुसार मोहम्म‍द अयूब (46) निवासी छींपा मोहल्लाल आयड़ सूरजपोल से प्रतापनगर रूट पर ऑटो चलाता था। सूरजपोल आने के बाद कुछ सवारियों को लेकर वह आयड़ की ओर जा रहा था।

देहलीगेट से शास्त्री  सर्किल जाते समय काफी पुराना पीपल का पेड़ ऑटो पर गिर पड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर भूपालपुरा थानाधिकारी मनजीतसिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन व रिश्तेदार भी पहुंचे। आक्रोशित रिश्तेदार कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। डिप्टी अनंत कुमार व एडीएम मोहम्मद यासीन से वार्ता की। समझाईश के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। बाद में परिषद के दल ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को काट काटकर हटाया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *