लेनदेन को लेकर अपहृत अकाउंटेंट को आधे घंटे में छुड़वाया

BY — March 14, 2012

udaipur. अम्बामाता पुलिस ने एक अकाउंटेंट का अपहरण करने वाले आरोपियों को मात्र आधे घंटे में धर दबोचा। बताया गया कि आरोपियों ने लेन-देन के मामले में अकाउंटेंट का अपहरण किया था। पुलिस के अनुसार प्रदीप बंसल निवासी अग्रसेन नगर विद्या भवन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में अकाउंटेंट है।

हमेशा की तरह वह कॉलेज जा रहा था कि पीछे से एक कार में आए युवकों ने उसके साथ मारपीट कर कार में डाल दिया और कोर्ट परिसर में ले गए। बताया गया कि वहां प्रदीप से एक स्टाम्प खरीदवाया और उस पर दस हजार रुपए प्राप्ति की लिखा-पढ़ी करवाकर नोटेरी करवाई। फिर उसे एक एटीएम पर ले गए जहां उसके खाते से दस हजार रुपए निकलवाकर उसे फतहपुरा चौराहे पर छोड़ दिया।
अपहरण के दौरान एक राहगीर ने यह देख पुलिस को सूचना दे दी। गाड़ी नम्बर के आधार पर पुलिस ने शहर में नाकाबंदी करवाकर खोजबीन की। आरोपी कार लेकर सुखाडि़या सर्किल की ओर चले गए जहां नाकाबंदी में पुलिसकर्मियों ने कार को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अली शेर खान, देवीलाल, गणेश एवं कपिल बताया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *