Header Banner

गांधी शिल्प बाजार 2012 का उद्घाटन 16 को

BY — March 15, 2012

रुडा के तत्वावधान में राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला

पत्रकार वार्ता में बीच में जेड. ए.खान। उनके बांई ओर बैठे हैं श्री मीणा।

udaipur. रुडा (रूरल नॉन फार्म डवलपमेंट एजेंसी) की ओर से राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला गांधी शिल्प बाजार 2012 का उद्घाटन शुक्रवार शाम 7 बजे टाउनहाल में नगर परिषद सभापति रजनी डांगी करेंगी। मेला 16 से 25 मार्च तक रहेगा। रूडा के कार्यकारी निदेशक जेड. ए. खान ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि गत वर्ष आयोजित शिल्प बाजार मेले की सफलता को देखते हुए इस वर्ष फिर से मेला लगाने का निर्णय किया गया।

मेले में प्रवेश नि:शुल्कए रहेगा। इसका समय दोपहर एक से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। इसमें विभिन्नप राज्यों के 150 से अधिक स्टॉयलों पर हस्तरशिल्पी व दस्तकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। इसमें उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र , आसाम, उड़ीसा, जम्मू  कश्मीर, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, हरियाणा आदि स्था्नों के दस्तकार भाग लेंगे जो अपनी अनूठी कलात्मकक शैली के उत्पाद एवं कलाकृतियां लेकर आएंगे।
इसमें बेजोड़ कलाकृतियां, रंग-बिरंगे परिधान, बांस व बेंत के फर्नीचर, लखनऊ के चिकन परिधान, तिरुपति का काष्ट कार्य, कांजीवरम की सिल्क साडि़यां, पोकरण का टेराकोटा, कश्मीर के पश्मी‍ना शॉल, गुलाबी नगरी की ब्लूं पॉटरी, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पॉटरी, बनारस की साडि़यां, राजघराने की परंपरागत हस्तछपाई, कुंभकारी कला, चमडे़ व पत्थर की कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन केन्द्र सरकार के विकास आयुक्त  (हस्त़शिल्प ) के सौजन्य से विभिन्नं राज्यों में किया जाता है। इसके तहत पंजीकृत हस्तशिल्पियों को वर्ष भर अलग अलग स्थानों पर बिक्री बाजार का आयोजन कर विपणन सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
केन्द्रा सरकार के हस्तरशिल्प विभाग के सहायक निदेशक भरतलाल मीणा ने बताया कि मेले के समापन पर 26 मार्च को उत्कृष्ट  स्टॉल एवं उत्कृष्ट दस्तकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस मेले में सांस्कृतिक समरसता एवं राष्ट्रीय भावनात्मक एकता के साथ देश भर के दस्तंकार समूहों की अनुपम दस्तकारी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply