Header Banner

अमेरिका की प्रसिद्व चिकित्सक पहुंची बाल चिकित्सालय

BY — March 16, 2012

udaipur. हड़पावत चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. गणेश हड़पावत व डॉ. किरण हड़पावत ने महाराणा भूपाल बाल चिकित्सालय का दौरा किया। इस सभांग में बच्चों में होने वाली आम बीमारियों के बारे में बाल चिकित्सकों से विचार विमर्श किया। इन्होनें अमेरिका में बच्चों में होने वाली आम बीमारियों, उनसे बचाव व उपचार की आधुनिक विधियों के बारे में चर्चा की।

डॉ किरण हड़पावत अमेरिका की प्रसिद्व बाल चिकित्सक है। उनको अमेरिका में उत्कर्ष चिकित्सा सेवाओं के लिये विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। हड़पावत चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक का उदयपुर में एक आधुनिक सुविधा युक्त बाल चिकित्सालय खोलने की योजना है। वर्तमान में इस ट्रस्ट के अन्तर्गत के इण्डो अमेरिकन पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल व इण्डो अमेरिकन इन्स्टीट्यूट बी.एड. महाविद्यालय, बलिचा में संचालित किया जा रहा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply