नाड़ाखाड़ा में पार्किंग को लेकर विरोध

BY — March 16, 2012

udaipur. शहर के नाड़ा खाड़ा क्षेत्र में नगर परिषद की ओर से बनाई जा रही पार्किंग का क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध किया और हंगामा करते हुए काम बंद करवा दिया। मौके पर पहुंचे पार्षदों और पुलिस अधिकारियों ने समझाईश की। क्षेत्र वासियों का कहना है कि क्षेत्र की गलियां काफी संकड़ी है और ऐसे में यहां बडे़ वाहन नहीं आ सकेंगे।

साथ ही कचरा स्टैण्ड यहां मौजूद है जिसकी तक नगर परिषद सफाई नहीं करवाती। यहां गंदगी फैली हुई है। इसी को लेकर विरोध करते हुए काम बंद करवाने पर सफाई समिति के अध्यक्ष पारस सिंघवी मनोनीत पार्षद कैलाश साहू के साथ परिषद के अन्य अधिका‍री एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *