Header Banner

और टूट गई हड़ताल

BY — March 19, 2012

मंगलवार से मिलेगा अखबार

udaipur. और अंतत: हॉकरों की हड़ताल समाप्त हो गई। मंगलवार से रोजाना पाठकों को नियत समय पर अखबार मिलेगा। जानकारी के अनुसार शहर के दोनों प्रमुख अखबारों के प्रबंधन के साथ सोमवार शाम हुई बैठक में यह निर्णय किया गया।

बताया गया कि अखबारों के प्रबंधन ने हॉकरों को मंगलवार को अखबार बिल्कुल नि:शुल्क देने का प्रस्ताव दिया है लेकिन पाठकों के लिए यह सशुल्क  ही रहेगा। इसी प्रकार एक हॉकर के खिलाफ एक अखबार प्रबंधन की ओर से थाने में दर्ज मामला वापस लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त  और भी कई प्रस्ताव दिए गए हैं, जिन पर मंजूरी हो गई। इससे पहले सोमवार सुबह सूरजपोल पर एक हॉकर के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हॉकरों की माकपा नेताओं से बातचीत भी हुई और वे कलक्‍ट्रेट भी पहुंचे। बाद में प्रशासन ने अखबार प्रबंधन को बुलावा भेजा। शाम तक यह निर्णय हो गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply