Header Banner

दिखने लगा गर्मी का असर

BY — March 19, 2012

सूखी झाडि़यों से फैली आग फैक्ट्री  परिसर में पहुंची

फैक्‍ट्री में लगी आग में जले पाइप।

उदयपुर। उदयपुर के औद्योगिक क्षेत्र मादड़ी स्थित एक फैक्ट्री में आग लग जाने से वहां पडे़ फाइबर के पाइप जल गए। आग से करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ बताते हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे उदय टेक्नो नामक फैक्ट्री  के मुख्यर फाटक के पास झाडि़यों में चौकीदार ने आग देखी।

उसने तत्काल फैक्ट्री  के पवन गनोडि़या को जानकारी दी। इस पर उन्हों ने दमकल को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद दमकल वहां पहुंची तब तक फैक्ट्री कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर दमकल ने काबू पा लिया। तब तक वहां परिसर में पडे़ करीब 50 हजार रुपए की लागत के फाइबर के पाइप जल चुके थे। इसी प्रकार प्रतापनगर सूखेर बाइपास मार्ग पर राणाजी बावजी स्थाकनक के सामने खाली भूखण्डद पर भी सूखी झाडि़यों में आग लग गई। वहां पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया।

बाईपास पर भूखण्‍ड में लगी आग।
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply