जयपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेशस्तरीय बैठक

उदयपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शोभा गुप्ता ने कहा कि प्रकोष्ठ कन्या भ्रूण हत्या के उन्मूलन की ओर जनचेतना अभियान चलाएगा। साथ ही प्रकोष्ठ हाशिए पर पडे़ वर्गों की महिलाओं को साक्षर करने का भी प्रयास करेगा। वे जयपुर में पीसीसी मुख्यालय पर प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रही थी।

अतिथि के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्याक्ष विजयलक्ष्मी विश्नोई ने संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ से शिशु सुरक्षा योजना की ब्लॉ क स्तर तक निगरानी का काम संभालने को कहा। बैठक में उदयपुर जिलाध्य्क्ष रीना यदुवंशी ने कहा कि महिलाओं को अबला, बेसहारा, कमजोर माना गया है किन्तु समय-समय पर नारी ने अपने आपको शक्ति का पर्याय साबित भी किया है। उन्होंने प्रकोष्ठ के बैनर तले काम करने को गर्व बताते हुए कहा कि महिलाएं ही सहयोग और सहायता का स्तम्भ है।
इस अवसर पर उदयपुर जिलाध्यक्ष रीना यदुवंशी सहित सचिव कंचन वर्मा आदि ने प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शोभा गुप्ता, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष विजयलक्ष्मी विश्नोई का साड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष रिकी सिंह ने किया। बैठक में पाली जिलाध्यधक्ष चन्द्रिका शर्मा, सिरोही से रजनी मेघवाल सहित कई जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

You must be logged in to post a comment.
अगर बेटा तन है, तो बेटी मन है l
अगर बेटा मान है, तो बेटी गुमान है l
अगर बेटा संस्कार, तो बेटी संस्कृति है l
अगर बेटा आग है, तो बेटी बाग़ है l
अगर बेटा दवा है, तो बेटी दुआ है l
अगर बेटा भाग्य है, तो बेटी विधाता है l
अगर बेटा शब्द है, तो बेटी अर्थ है l
अगर बेटा गीत है, तो बेटी संगीत है l
“जब इतनी कीमती है बेटिया! तो फिर क्यों कटती है बेटिया! जबकि सबको पता है ! की बेटो को भी जन्म देती है बेटिया !” save girls …