विक्रम संवत 2068 की भव्य विदाई (pics)

BY — March 22, 2012

उदयपुर. हिंदू नववर्ष नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात विक्रम संवत 2068 को भव्य विदाई दी गयी. गणगौर घाट पर दीप विसर्जन किया गया. इससे पूर्व नाथद्वारा से निकली ज्योति कलश चेतना यात्रा यहाँ जगदीश चौक पहुँची.

भुवाना में नगर परिषद सभापति रजनी डांगी ने यात्रा का स्वागत किया. जगदीश चौक से यात्रा गणगौर घाट पहुँची जहाँ दीप विसर्जन करके विक्रम संवत 2068 को विदाई दी गयी. जानकारों के अनुसार विक्रम संवत 2068 वक्री होने के कारण अमूमन काफी राशियों के लिए कहीं न कहीं हानिकारक रहा. शुक्रवार को विक्रम संवत 2069 का भव्य स्वागत किया जायेगा. आलोक संस्थान के बच्चे शहर के चौराहों पर नीम की कोपलें और मिश्री खिलाकर राहगीरों को बधाई देंगे.

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.