जागरूक हो महिलाएं : कोठारी

BY — March 23, 2012

उदयपुर। अरिहन्त महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के निदेशक मयंक कोठारी ने कहा कि आज की महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। वे महाविद्यालय में आयोजित शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए संस्था के संस्थापक डॉ. देव कोठारी ने इतिहास में नारी की सशक्त स्थिति की जानकारी प्रदान की। उन्होने आज की नारी को स्वयं को सशक्त करने पर बल दिया।

इससे पूर्व संस्था प्राचार्य प्रो. आर. पी. सनाढ्य ने अतिथियों का स्वागत कर शिविर के उद्देश्योंच व उपलब्धियों से अवगत कराया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूनम चौधरी, पलक जैन ने युगल नृत्य कर अपनी प्रस्तुति प्रदान की। छात्राध्यापिका नेहा शर्मा ने देस रंगीला गीत पर भारत—भूमि के विविध रंगों की मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया। पिंकी राजौरा द्वारा प्रस्तुत वो मेवाडी सरदार कठै देशभक्ति गीत से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम में संगीता पूर्बिया व साथियों ने इण धरती रो म्हाने अभिमान हो पर गीत पर प्रस्तुति प्रदान की। धन्यवाद डॉ. मनीषा शर्मा ने दिया। संचालन छात्राध्यापिका माधुरी शर्मा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *